फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कार्यक्रम में देर आने पर पूछा सवाल तो आगबबूला हुए तमिलनाडु के मंत्री, उल्टा पत्रकार को ही देने लगे धमकी

Wed, 20 Jul 2022 07:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

ग्रामीण विकास मंत्री को सुबह 10 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन मंत्री दोपहर के बाद ही कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे जनता को दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में द्रमुक के नेता और मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन का एक पत्रकार को धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री पत्रकार को बुरी तरह से डांट रहे हैं और धमकी के अंदाज में बात कर रहे हैं। पेरियाकरुप्पन वर्तमान में तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री हैं।  वीडियो सामने आने के बाद से विपक्षी दल के नेताओं ने उनपर निशाना भी साधा है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
ग्रामीण विकास मंत्री को सुबह 10 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन मंत्री दोपहर के बाद ही कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे जनता को दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। दो घंटे की देरी को लेकर जब एक क्षेत्रीय पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा को वे उल्टा पत्रकार को ही धमकाने लगे। मंत्री ने पत्रकार से ही कई सवाल दाग दिए।

उल्टा पत्रकार से ही दाग दिए सवाल
वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही पत्रकार मंत्री से सवाल करता है कि आप कार्यक्रम में देर से क्यों आए? इसपर मंत्री जी भड़क जाते हैं और गुस्से में अपनी कार से उतरकर पत्रकार के सामने खड़े हो जाते हैं। इसके बाद धमकी के अंदाज में पत्रकार से ही सवाल दागने लगते हैं। मंत्री ने पत्रकार से पूछा कि तीन घंटे तक किसने इंतजार किया? ऐसा इंटरव्यू किसने दिया? अंदर कौन इंतजार कर रहा था? उसके बाद, मंत्री को फोन पर आपबीती रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के पास जाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले अन्य मंत्री भी पत्रकार के साथ कर चुके हैं बदतमीजी 
इसी तरह की एक घटना में, द्रमुक मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वन भी 30 जून को एक पत्रकार के साथ बदतमीजी करने के लिए कैमरे में कैद हुए थे, जिन्होंने कुड्डालोर में उर्वरक की कमी के बारे में मंत्री से सवाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें