फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: डीएमके नेता एलंगोवन का राज्यपाल आरएन रवि पर निशाना, बताया आरएसएस का चमचा

Mon, 18 Sep 2023 01:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंन्नई

सार

डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि उत्तर में एक ऊंची जाति का व्यक्ति निचली जाति के लड़के पर पेशाब करता है तो कोई सवाल नहीं किया जाता है। यह श्रीमान रवि के इलाके का सामाजिक न्याय है। 
विज्ञापन
TKS Elangovan, RN Ravi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पर जनकर निशाना साधा है। उन्होंने आरएन रवि पर अपने काम में असफल होने का आरोप लगाने के साथ उन्हें आरएसएस का चमचा भी कहा। 
विज्ञापन


डीएमके नेता ने कहा, 'उत्तर में एक ऊंची जाति का व्यक्ति नीची जाति के लड़के पर पेशाब करता है तो कोई सवाल नहीं किया जाता है। यह श्रीमान रवि के इलाके का सामाजिक न्याय है। वह निचली जाति के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, मुझे नहीं पता। मैं उन्हें श्रीमान रवि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वह राज्यपाल के तौर पर काम करने में विफल रहे हैं। एक राज्यपाल की क्या जिम्मेदारी होती है? विधायिका द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देना, लेकिन उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया और आरएसएस संघ के चमचे के रूप में काम कर रहे हैं।' 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें