फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

MP Politics: सपा ने एमपी में घोषित किए छह प्रत्याशी! भोपाल से लखनऊ तक ऐसे बन रही सियासत की 'प्रेशर पॉलिटिक्स'

आशीष तिवारी
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:00 PM IST

सार

MP Politics:सपा के राज्यसभा सांसद और I.N.D.I.A गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य जावेद अली कहते हैं कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी लगातार मध्यप्रदेश के कुछ जिलों की कई विधानसभा सीटों पर लगातार मेहनत करती आई है। इसलिए मध्यप्रदेश में उनके कार्यकर्ताओं के बीच में चुनाव लड़ने की लगातार मांग भी उठ रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Politics: Akhilesh Yadav - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगते हुए मध्यप्रदेश के जिलों में समाजवादी पार्टी का कुछ असर मुलायम सिंह यादव के जमाने से रहा है। उसमें रीवा, दतिया, सतना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना और छतरपुर जैसे जिले शामिल हैं। हिमांशु पूनिया कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी बड़ी हिस्सेदारी की आस लगाए बैठी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही सीटों के बंटवारे में अहम भूमिका में होगी। इसलिए मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से मांगी गई सीटों में कांग्रेस अगर अड़ जाती है, तो उसका असर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिलने वाली सीटों पर भी पड़ सकता है। वह मानते हैं कि इसी सियासी समीकरण को देखते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी को सीटें देने का दांव खेल सकती है। ताकि उत्तर प्रदेश में वह मजबूती के साथ अपनी तय सीटों के लिहाज से समाजवादी पार्टी से समझौता कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next