फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: विश्व विजेता बनने पर जापान के राजदूत ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- 17 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ

Sun, 30 Jun 2024 01:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में जापान के राजदूत ने भारतीय टीम को टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्वकप जीतने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 17 साल का इंतजार खत्म हुआ, टीम इंडिया की जीत पर खुश हूं।
विज्ञापन


शनिवार को हुए टी-20 विश्वकप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का विकेट गिरने के बाद से मैच धीमा पड़ गया, लेकिन विराट कोहली, अक्षर पटेल ने जबरदस्त पारी खेली। विराट कोहली ने जहां 76 रन बटोरे वहीं अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के समेत 47 रन बनाए। दोनों की साझेदारी में भारत ने 72 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के समेत 27 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 176 रन का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा कर दिया था।
 
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के शुरूआती ओवर में ही दो विकेट चटकाकर भारतीय टीम ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि क्विंटन डि कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स की 58 रनों की साझेदारी ने उन्हें फिर मुकाबले में ला दिया था। वहीं हेनरिक क्लासेन के 27 गेंदों पर 52 रनों ने भारतीय खिलाड़ियों को थोड़ा परेशान किया।
विज्ञापन

लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 8 विकेट चटकाकर 169 रनों पर ही रोक दिया। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, हार्दिक ने 3 विकेट चटकाकर भारतीयों को जीत के नजदीक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 169 रन ही बटोर सकी। 

जीत के बाद भारत के हर शहर हर मोहल्ले में जश्न का माहौल है। देर रात तक लोग पटाखे जलाते रहे, ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते रहे। विराट कोहली को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं और देशवासियों ने जीत की बधाई दी। 

वहीं भारत में जापानी राजदूत ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को जीत की हार्दिक बधाई। मैं भारत की जीत पर खुश हूं। 17 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें