फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: 'पेटीएम से हो रहा था धनशोधन तो इतने वर्षों तक क्या कर रही थी सरकार?' सुप्रिया सुले ने उठाया सवाल

Wed, 07 Feb 2024 09:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha: सुप्रिया सुले ने पूछा कि सरकार भी कह रही है कि सबसे ज्यादा धनशोधन पेटीएम के जरिए हुआ है। इतने वर्षों से सरकार क्या कर रही थी? क्या नोटबंदी गलत थी या पेटीएम गलत या तकनीकी गलत थी?
विज्ञापन
सुप्रिया सुले - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को लोकसभा में पेटीएम पर मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि नोटबंदी के बाद अगर पेटीएम के जरिए धनशोधन किया जा रहा था तो उसने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी में बरामद की जा रही नकदी का स्त्रोत क्या है। 

विज्ञापन

नोटबंदी गलत थी या पेटीएम या तकनीक?
उन्होंने कहा, जब नोटबंदी हुई थी तो सबसे ज्यादा विज्ञापन पेटीएम के थे। आज पेटीएम के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकाबला कौन कर रहा है? सरकार भी कह रही है कि सबसे ज्यादा धनशोधन पेटीएम के जरिए हुआ है। सुले ने कहा, इतने वर्षों से सरकार क्या कर रही थी? क्या नोटबंदी गलत थी या पेटीएम गलत या तकनीकी गलत थी? फिर कहा जा रहा है कि इतनी नकदी बरामद की जा रही है। 

चलन में कहां से आई इतनी नकदी
सुले ने आगे कहा, यह नकदी चलन में कहां से आई? यदि नोटबंदी की गई थी, तो इतनी नकदी कहां से आई, जिसे आप चुनिंदा तरीके से पकड़ रहे हैं? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। 

आरबीआई ने की थी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई
पिछले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर पाबंदी लगाने का आदेश था। केंद्रीय बैंक ने धनशोधन और नो-योर-कस्टमर से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच की थी और इसके परिणामस्वरूप पाबंदी लगाई थी। इसका असर 29 फरवरी से होगा, जिससे पेटीएम की कई सेवाएं बंद हो जाएंगी। पेटीएम के खिलाफ आरबीआई की सख्त कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर सवाल उठाए थे। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी की ओर से राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई थी। 
विज्ञापन

बीजेपी-टीएससी सदस्य के बीच बहस
सदन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच बहस हुई। दोनो सदस्यों के बीच कुछ उद्योगपतियों के साथ पीएम मोदी के करीबी संबंधों को लेकर विवाद हुआ। रॉय ने कहा, भारत के बाजार में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा राजनीति के भीतरी लोगों को हुआ। वहीं, दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी सांसद पर कुछ उद्योगपतियों के साथ करीबी संबंध होने का आरोप है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें