फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट : एनसीएलएटी के नए अध्यक्ष चुने गए जस्टिस अशोक भूषण, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Sat, 30 Oct 2021 03:45 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज  जस्टिस भूषण को चार साल के लिए ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जस्टिस भूषण का कार्यकाल चार साल या उनके 70 साल की उम्र तक में जो पहले आएगा तब तक रहेगा।
विज्ञापन
जस्टिस अशोक भूषण - फोटो : wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस अशोक भूषण को नैशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने जस्टिस भूषण को चार साल के लिए ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जस्टिस भूषण का कार्यकाल चार साल या उनके 70 साल की उम्र तक में जो पहले आएगा तब तक रहेगा। अशोक भूषण का जन्म पांच जुलाई 1956 को यूपी के जौनपुर में हुआ था। उन्होंने 1975 में स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 1979 में कानून की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


6 अप्रैल 1979 को उन्होंने वकालत शुरू की और बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बनाए गए। 24 अप्रैल 2001 को स्थायी जज बने और 10 जुलाई 2014 को उन्हें केरल हाईकोर्ट में जज बनाया गया। जस्टिस भूषण 26 मार्च 2015 को केरल हाईकोर्ट का ही चीफ जस्टिस बनाए गए। 13 मई 2016 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया था। चार जुलाई 2021 को वह सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आशोक भूषण राम मंदिर बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले में फैसला देने वाली पांच सदस्यीय पीठ का भी हिस्सा थे। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
 

विनोद राय को लेकर आक्रामक हुई कांग्रेस 

पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय के कांग्रेस नेता संजय निरूपम से माफी मांगने के बाद पार्टी ने उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ षड्यंत्र बताया है। प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि ये एक बहुत गंभीर और आपराधिक षड्यंत्र था जिस पर से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र के मुख्य किरदार विनोद राय थे। सीबीआई ने जब कोयला आवंटन मामले में डॉ. मनमोहन सिंह को क्लीन चिट दी।

टूजी में अदालत ने धज्जियां उड़ा दीं। सीबीआई ने स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह की इसमें कोई गलत भूमिका नहीं थी। इस मामले में संजय निरूपम ने विनोद राय को अदालत में घसीटा था। तीसरा पर्दा भी बृहस्पतिवार को स्वयं विनोद राय ने हटा दिया, जब उन्होंने माफी मांगी। खेड़ा ने कहा, जो आदमी अपनी किताब बेचने के लिए इतने बड़े झूठ का सहारा ले सकता है, वो अपना और अपने आकाओं का एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए क्या नहीं कर सकता?
 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद असम के सभी जिले अलर्ट पर : हिमंत 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद से असम के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी डीसी और एसपी को कहा या है कि वे जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। 

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की प्रतिक्रिया यहां न हो इसलिए सरकार ने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में हाल ही में मस्जिद में हुई तोड़फोड़ के सवाल पर कहा कि वह पड़ोसी राज्य के मामले में कुछ नहीं बोल सकते। 

 
विज्ञापन

बोम्मई ने लक्ष्य कंठगला गीतायन कार्यक्रम में शिरकत की 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के हुबली में ‘लक्ष्य कंठगला गीतयन’ कार्यक्रम के तहत कन्नड़ भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम कर्नाटक राजोत्सव समारोह का हिस्सा है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुनील कुमार ने एक सप्ताह तक चलने वाली ‘मताद मातड कन्नड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस अवसर पर बोम्मई ने कहा, ‘कर्नाटक के इतिहास में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम कन्नड़ और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। मैं चाहता हूं कि कार्यक्रम एक बड़ी सफलता हासिल करे। मैंने उनसे एक महीने के लिए कार्यक्रम जारी रखने के लिए कहा है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें