फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट : मेडिसिन में डॉक्ट्रेट के प्रवेश मानदंड पर केंद्र और एनएमसी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sat, 02 Oct 2021 05:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ सोसाइटी ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स की याचिका पर केंद्र और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका में नीट सुपर स्पेशियलिटी 2021 के सूचना बुलेटिन/प्रोस्पेक्टस को भी चुनौती दी गई है।
 
विज्ञापन
supreme court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने मेडिसिन में डॉक्ट्रेट/मेडिकल जेनेटिक्स करने के लिए प्रवेश के मानदंडों को चुनौती वाली याचिका पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय मेडिसिन चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नोटिस देकर जवाब मांगा है। याचिका में नीट सुपर स्पेशियलिटी 2021 के सूचना बुलेटिन/प्रोस्पेक्टस को भी चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस बीवी नागरत्ना ने एनजीओ सोसाइटी ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स की याचिका पर केंद्र और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। 

याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के पिछले साल 21 अगस्त के उस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया गया है, जिसमें याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि याचिकाकर्ता को सुने जाने का अधिकार नहीं है, क्योंकि याचिका के परिणाम से याचिकाकर्ता का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें