अरब सागर में तौकते तूफान बड़ा खतरा बनकर आ रहा है। लक्षद्वीप में गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है, यह अगले 24 घंटे में गुजरात तट की ओर बढ़ेगा। इसे देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई हैं।
#WATCH | Kerala: Red alert issued in Thiruvananthapuram district for today. Rough sea conditions witnessed. Roads near Shangumugham partially washed away due to coastal erosion. pic.twitter.com/c15Sq6mtR5
तिरुवनंतपुरम के 308 लोगों को राहत शिविरों में भेजा
तौकते तूफान की की आशंका के चलते तिरुवनंतपुरम के 78 परिवारों के 308 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। जिला कलेक्टर नवजोत खोसा ने बताया कि घरों में क्वारंटाइन किए गए कोरोना मरीजों को जरूरत पड़ने पर निकटस्थ अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा।
यहां होगी भारी वर्षा
मौसम विभाग ने लक्षद्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, गुजरात और गोवा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लक्षद्वीप द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।