प्रेरणा स्थल पर महान विभूतियों की प्रतिमाएं।
- फोटो : पीटीआई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संसद भवन परिसर में हमारे देश के सभी महान लोगों, क्रांतिकारियों, अध्यात्मवादियों, सांस्कृतिक नेताओं, जिन्होंने नई चेतना जगाई, उनकी प्रतिमाएं अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गई हैं। जिस पर लोकसभा ने फैसला किया है किए इन सभी महान विभूतियों की मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एक जगह पर स्थापित किया जाएगा। इसलिए संसद भवन में प्रेरणा स्थल का निर्माण किया जा रहा है, जो यहां आने वाले सभी भारत और विदेशी आगंतुक, जो भारत के लोकतंत्र के बारे में जानना चाहते हैं, उन्हें पूरी जानकारी मिल सके।