फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : सिर्फ 72 रन बनाते ही बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगे रोहित-कोहली, टी20 में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

Sun, 16 Jun 2024 04:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है, जबकि भारत को अभी टूर्नामेंट में कम से कम तीन मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
1 of 3
बाबर, कोहली और रोहित - फोटो : ICC
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। कोहली और रोहित अभी टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। पाकिस्तान की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है, जबकि भारत को अभी टूर्नामेंट में कम से कम तीन मैच खेलने हैं। अगर भारतीय टीम का प्रदर्शन सुपर आठ में अच्छा रहा और वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही तो रोहित और कोहली को बल्लेबाजी के और भी मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 3
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित-कोहली बाबर को छोड़ सकते हैं पीछे
टी20 प्रारूप में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 4113 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। पाकिस्तान का रविवार को ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में आयरलैंड से सामना होना है। अगर बाबर इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके तो रोहित और कोहली से उनका फासला ज्यादा नहीं रह जाएगा फिलहाल दोनों भारतीय बल्लेबाज बाबर आजम से 72 रन ही पीछे हैं और किसी भी दिन बाबर से आगे निकल सकते हैं। रोहित और कोहली के टी20 में एक समान 4042 रन हैं। कोहली ने 120 मैचों में इतने रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने 154 मैचों में 4042 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
आईपीएल से उलट रहा हार्दिक-कोहली का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में आईपीएल से उलट रहा है। हार्दिक ने आईपीएल 2024 में 14 मैचों में 143.05 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। मौजूदा सीजन उनका निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा था। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने 11 विकेट लिए थे, जबकि उनकी इकॉनोमी 10.75 की रही थी। वहीं, टी20 विश्व कप में हार्दिक ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में वह जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह का अच्छा साथ निभा रहे हैं। हार्दिक ने ग्रुप चरण के तीनों मैच में विकेट झटके। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट और अमेरिका के खिलाफ चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए थे। दूसरी ओर, आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली बल्ले से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। कोहली ने तीन मैचों में कुल पांच रन बनाए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पांच गेंदों पर एक रन और पाकिस्तान के खिलाफ तीन गेंदों पर चार रन बनाए, जबकि अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें