पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे को लेकर तंज कसा है। शनिवार को उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बार-बार बंगाल दौरे की जरूरत क्यों पड़ रही है। पीएम मोदी की राज्य में लगातार यात्राओं पर सवाल खड़े किए है। अधीर रंजन ने कहा कि अगर भाजपा बंगाल में बढ़ते समर्थन के बारे में आश्वस्त है, तो पीएम को बार-बार दौरा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
सीट बंटवारे पर जल्द होगी घोषणा- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा कि प्रत्येक राज्य में स्थिति का आकलन करने और निर्णय लेने से पहले संबंधित इकाइयों के साथ चर्चा करने में समय लगता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीट बंटवारे के संबंध में घोषणा सही समय पर की जाएगी, जिससे संकेत मिलता है कि कोई जल्दबाजी नहीं है और कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए तैयार है।
देरी चिंता का कारण नहीं- अधीर रंजन चौधरी
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले एक और छह मार्च को बंगाल के दक्षिणी हिस्सों का दौरा किया था, जिसमें कोलकाता के पास बारासात में एक रैली भी शामिल थी, जहां उन्होंने संदेशखाली मुद्दे पर सत्तारूढ़ टीएमसी की आलोचना की थी। इस बीच, 'इंडिया' गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी वाम दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच अधीर रंजन ने कहा कि अभी शुरूआती बातचीत हुई थी, देरी चिंता का कारण नहीं है।
केंद्र ने लोगों के भले के लिए भेजा पैसा- पीएम मोदी
बता दें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हमने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए।