फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: ढाई साल बाद बोइंग 737 मैक्स की सेवा शुरू, कल ग्वालियर के लिए उड़ान भरेगा विमान

Mon, 22 Nov 2021 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि हम नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ कल इस विमान में जनता का विश्वास बनाने के लिए ग्वालियर के लिए उड़ान भरेंगे। जल्द ही इस विमान में हम ब्रॉडबैंड इंटरनेट देंगे।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट के बोइंग 737 मैक्स विमान की सेवा ढाई साल बाद एक बार फिर शुरू हो गई है। यात्री अब इस विमान के जरिए भी यात्रा कर सकेंगे। उड़ान के शुरू होने पर कंपनी ने खुशी जताई है। स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि हम नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ कल इस विमान में जनता का विश्वास बनाने के लिए ग्वालियर के लिए उड़ान भरेंगे। जल्द ही इस विमान में हम ब्रॉडबैंड इंटरनेट देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें स्पाइसजेट के बंद होने से काफी नुकसान हुआ था। तीन साल पहले जब हमने इस जहाज को बनाया था, तो हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। हमने इस विमान को शामिल किया, इसे छह महीने तक उड़ाया और कोई घटना नहीं हुई। यात्री भी विमान से खुश थे। अब इस बात की खुशी है कि ये जहाज फिर से उड़ रहा है।

बोइंग 737 मैक्स फिर सेवा में उड्डयन मंत्री सिंधिया ने की यात्रा
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पाइस जेट के बोइंग 737 मैक्स विमान में यात्रा की। इस विमान को सेवा में आने की अनुमति ढाई साल बाद दी गई है। इथोपियन एयरलाइंस के चार भारतीयों समेत 157 यात्रियों को लेकर जा रहे 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस विमान के उड़ने पर रोक लगा दी थी। देश में मैक्स विमानों का इस्तेमाल करने वाला स्पाइस जेट एकमात्र ऑपरेटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें