फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर स्मृति की खिंचाई, पसंद नहीं आई लोगों को ट्विटर पर उनकी बधाई

Wed, 14 Sep 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज हिंदी दिवस पर हिंदी की बात हो रही है और  होनी भी चाहिए। ऐसे में कोई गलत हिंदी बोले या लिखे तो आज तो खिंचाई पक्की है। हुआ भी यही और इसकी शिकार हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।  वैसे भी स्मृति ईरानी मोदी मंत्रिमंडल की ऐसी मंत्री हैं जिनके ट्वीट पर सबसे ज्यादा 'प्यार' बरसता है। आज भी यही हुआ जब उन्होंने हिंदी दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने हिंदी दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा -'हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आइए हम सब हिन्दी भाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रचारित करने का प्रण लें।' यहां तक तो सब ठीक था। इसके साथ ही स्मृति ने एक फोटो भी चिपका दी। जिसमें लिखा था - 'हिंदी दिवस पर सभी हिंदी भाषीयों को बधाई' बस यहीं गड़बड़ हो गई। भाषियों को भाषीयों क्या लिखा। लगा प्यार बरसने। लोगों ने जमकर स्मृति की खिंचाई की।

किसी ने व्यंग्य किया तो किसी ने इस बहाने सरकार के हिंदी के प्रति नजरिए को पक्षपाती ठहराया। किसी ने स्मृति का पक्ष लिया तो किसी ने इस बहाने बाकी भारतीय भाषाओं की भी आवाज उठाई। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी का वो ट्वीट जिस पर खिंचाई हो रही है

स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
ये है स्मृति ईरानी का ट्वीट हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आइए हम सब हिन्दी भाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रचारित करने का प्रण लें। pic.twitter.com/MHamOZ72se — Smriti Z Irani (@smritiirani) September 14, 2016 यहां ट्वीट में स्मृति ने भाषियों को भाषीयों लिख दिया है। बस यही वर्तनी की गलती मंत्री जी खिंचाई का कारण बनी हुई है। लोग लगे हुए हैं स्मृति की हिंदी सुधारने में। 

कुछ ऐसे हो रही है मंत्री जी की खिंचाई

स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
अब देखिए कैसे ट्विटर लोग स्मृति ईरानी की हिंदी सुधारने मे लगे हैं।  

फैजान जायदी लिखते हैं, @smritiirani मंत्री जी कृपया करके हिन्दी का चीर हरण ना करें। यहाँ सीरियल की तरह रीटेक नहीं मिलता। #भाषीयों pic.twitter.com/KngsXk5iZW — Faizan zaidi (@syedfaizanzaidi) September 14, 2016
अमित अवस्थी ने लिखा -  @smritiirani फोटो में लिखी गई शब्दावली गलत है। कृपया सही करें या फोटो delete करें। भाषियों को भाषीयों लिखा गया है। — Amit awasthi (@amitawasthi39) September 14, 2016
संदीप कुशाग्र ने लिखा-  @smritiirani हिन्दी दिवस की बधाई में भी त्रुटि। 'भाषियों' होना चाहिए। — Sandeep Kushagra (@KushagraSandeep) September 14, 2016
दिनेश नीरव ने लिखा-  @smritiirani जी, अपने कार्ड में "भाषियों" आप ने गलत (भाषीयों) लिखवा दिया है. मंत्री यदि ऐसा करेंगे तो अन्य से क्या उम्मीद होगी. #हिंदीदिवस — Dinesh Neerav (@DineshNeerav) September 14, 2016
विज्ञापन

कुछ तो हिंदी सुधारने की नसीहत भी अंग्रेजी में दे रहे हैं

स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
ऐसा नहीं है कि सब लोग स्मृति ईरानी की खिंचाई में ही लगे हैं। कुछ लोग उनके इस प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो स्मृति की हिंदी सुधारना चाहते हैं लेकिन उनकी खुद की अंग्रेजी और हिंदी दोनों खराब हैं। 

देखिए कैसे इन जनाब ने हिंदी सुधारने की नसीहत 'शुद्ध' अंग्रेजी में दी -  @smritiirani if you can't wrote pur hindi, should not give congratulations. — DheerSinghRajput (@DheerSinghRajpu) September 14, 2016
वहीं, कुछ लोगों ने मंत्री जी के पक्ष में भी लिखा- जैसे कि ये जनाब  @smritiirani "भाषीयों" अगर गलत है तो भी है तो हिन्दी। हिन्दी का प्रयोग ही स्वागतयोग्य है। आपको हिन्दी दिवस की बहुत बधाई।। — Agam Ranjan (@02f9ee4c4a88441) September 14, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें