फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सूरत और इंदौर को पहला पुरस्कार, मप्र को 11 अवॉर्ड

Fri, 25 Jun 2021 08:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के 100 स्मार्ट शहरों में सूरत व इंदौर अव्वल रहे हैं, जबकि राज्यों में यूपी ने बाजी मारी है। 2019 में सूरत पहले नंबर पर था। 
 
विज्ञापन
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 100 स्मार्ट शहरों में गुजरात के सूरत व मध्यप्रदेश के इंदौर ने बाजी मारी है। उन्हें स्मार्ट सिटी अवॉर्ड-2020 से नवाजा गया है। उन्हें साझा पहला पुरस्कार दिया गया है। 2019 में सूरत अकेला पहले नंबर पर था। राज्यों में यूपी अव्वल रहा है तो मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर। मध्पप्रदेश को कुल 11 अवॉर्ड मिले हैं। केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 के परिणाम घोषित किए। मघ्यप्रदेश की सात में से पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इंदौर को सूरत के साथ प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। मप्र के पांच पुरस्कृत शहर हैं- भोपाल, सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 के 20 अवॉर्ड में से 11 मप्र की झोली में आए। इनमें स्टेट श्रेणी में मध्यप्रदेश को दूसरा पुरुस्कार मिला है। जबकि राउंड 1 सिटीज में इंदौर अव्वल रहा। इस श्रेणी में सागर को दूसरा और जबलपुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 

इंदौर को मिले 7 अवॉर्ड
  • बिल्ड एनवायरमेंट थीम इंदौर 56 दुकान प्रोजेक्ट हेतु प्रथम स्थान
  • सैनिटाइजेशन थीम इंदौर को तिरुपति शहर के साथ मुंसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
  • कल्चर थीम इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिल्ड हेरिटेज हेतु प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
  • इकोनॉमी थीम इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस मेकैनिज्म हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
  • इनोवेटिव आइडिया वर्ल्ड थीम इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस इन मेकैनिज्म हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
  •  राउंड वन सिटी इंदौर को प्रथम स्थान एवं जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
  • ओवर ऑल विनर इंदौर को सूरत के साथ प्रथम स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें