हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। ऑटो में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं। ये सभी खेतों में काम करने के लिए निकले थे, लेकिन पामिडी मंडल के पास भीषण दुर्घटना हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह-सुबह पामिडी मंडल में एक बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो को कुचल दिया , जिसमें मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनंतपुर में ऑटो में खेतिहर मजदूर खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इधर घटना के बाद ट्रक डाइवर और उप चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।