फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: विधानसभा में संदेशखाली का मुद्दा उठाने पर भाजपा के छह विधायक निलंबित, शुभेंदु बोले- संदेशखाली के लिए...

Mon, 12 Feb 2024 03:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संदेशखाली का मुद्दा उठाने के बाद सदन से निलंबित होने पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संदेशखाली में प्रदर्शन के लिए उन्हें जेल में डाल दे या फांसी पर चढ़ा दे वे विरोध करना नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में आज संदेशखाली मुद्दा उठाने के बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल समेत भाजपा के छह विधायकों को शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया है। इन विधायकों को सदन के अंदर अनियंत्रित और अव्यवस्थित व्यवहार के कारण विधानसभा के नियम 348 के तहत निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री सोवन्देब चट्टोपाध्याय द्वारा पेश किया गया था। निलंबन के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा आवाज उठाना जारी रखेगी। संदेशखाली में प्रदर्शन के लिए हमें जेल में डाल दे या फांसी पर चढ़ा दे हम विरोध करना नहीं छोड़ेंगे। माता का इज्जत लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का आवाज बुलंद रहेगा।'
विधानसभा के भीतर हंगामा
शुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल के अलावा मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष, तापसी मंडल और शंकर घोष को मौजूदा सत्र की शेष अवधि या 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। प्रश्नकाल की शुरुआत से ही भाजपा विधायकों ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में मौजूदा अशांति को लेकर टीएमसी सरकार के खिलाफ सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी। इससे विधानसभा के भीतर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थीजिस पर लाल रंग से लिखा था 'हम संदेशखालि के साथ हैं'। शोभनदेब चटर्जी ने बताया कि भाजपा विधायक सदन की मर्यादा और अनुशासन बरकरार नहीं रख रहे थे और कार्यवाही बाधित करने की कोशिश भी की। 

 पिछले कुछ दिनों से संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है। बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें