फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात; पीएम ने कही यह बात

Mon, 12 Feb 2024 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।'

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता रामनाथ ठाकुर के साथ सभी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे थे।  इससे पहले भारत सरकार ने पिछले महीने कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। रामनाथ ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें