फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: चुनावी आहट के बीच CM का बड़ा सियासी फैसला, नियमित होंगे सरकारी कर्मचारी; 300 परिवारों को घर भी मिलेंगे

Sun, 04 Feb 2024 06:48 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

पूर्वोत्तर भारत के छोटे से प्रदेश सिक्किम (32 विधानसभा सीटें) में राज्य सरकार ने अहम सियासी फैसला लिया है। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि चार साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। उन्होंने गरीब परिवारों को सरकारी योजना के तहत घर देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में चुनावी आहट के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि चार साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द अधिसूचना भी जारी करेगी। रविवार को सामने आया सीएम तमांग का फैसला इसलिए सियासी माना जा रहा है क्योंकि अगले चंद हफ्तों में लोकसभा चुनाव का एलान हो सकता है। उन्होंने गरीब परिवारों को घर देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की आहट पर सीएम तमांग ने कहा कि एसकेएम ने सभी 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहचान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सिक्किम और उसके लोगों की सेवा के लिए तत्पर और समर्पित रहने का आह्वान भी किया।

बता दें कि सिक्किम में कुल 32 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछला विधानसभा चुनाव अप्रैल 2019 में हुआ था। पांच साल पहले हुए चुनाव में सीएम तमांग की पार्टी- एसकेएम को 17 सीटें मिली थीं। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। एक अन्य दल एसकेएफ को 15 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें