फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शंकराचार्य ने संघ के हिंदुत्व जागरण को सराहा, राज्यपाल कलराज मिश्र से राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की

Wed, 03 Jul 2024 09:44 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो

सार

Rajasthan: शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने राजस्थान प्रवास के दौरान बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से जयपुर में भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की भेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने राजस्थान प्रवास के दौरान बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से जयपुर में भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


जगद्गुरु ने संघ परिवार को दिया साधुवाद
इस दौरान जगद्गुरु ने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदुत्व जागरण का अभियान चला रहा है। इसके लिए उन्होंने संघ परिवार को साधुवाद दिया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि कलराज मिश्र जैसे निष्ठावान लोगों के चलते देश की दिशा और दशा बदल रही है। संवैधानिक पद पर आसीन रहते हुए कलराज मिश्र ने निर्विवाद रूप से अपना कार्य किया। उन्होंने उनके दीर्घायु होने की भी कामना की।

'हिंदुत्व का संरक्षण जनजागरण के जरिए किया जाएगा'
जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि हिंदुत्व का संरक्षण जनजागरण के जरिए ही किया जाएगा। इसके लिए देश के तमाम लोग वैचारिक रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवास का उद्देश्य भी जनजागरण होना चाहिए। इसमें जो व्यक्ति जिस उद्देश्य के साथ जुड़ा हो उसे उसी कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें