पश्चिम बंगाल में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने टीएमसी के निलंबित नेता शाहजहां शेख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने धन शोधन से जुड़े एक मामले की जांच के तहत शाहजहां शेख के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
धन शोधन मामले में न्यायिका हिरासत में भेजे गए
शेख को मछली पालन व्यवसाय से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में आरोप लगाया है कि शेख ने मछली पालन व्यवसाय की आड़ में असहाय ग्रामीणों की जमीन हड़प कर मिली रकम की हेराफेरी कर मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया। ईडी ने सोमवार को कोर्ट से शेख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की।
गौरतलब है कि शाहजहां शेख को के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा हमला करने के मामले के सिलसिले में 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना उस समय हुई थी ईडी की टीम एक अन्य मामले में शेख के परिसरों की तलाशी लेने उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली गई थी।
शाहजहां शेख के तीन साथी भी हुए गिरफ्तार
इस बीच ईडी ने शाहजहां शेख के तीन करीबियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कहा कि शिव प्रसाद हाजरा, शेख आलमगीर और दीदार बख्श मुल्ला को 12 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था।