पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में आरोपी राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाने से मना कर दिया है। इसके अलावा सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ में भी वह सहयोग नहीं कर रहा है।
बिहरा के सिवान से चार बार सांसद रह चुके शहाबुद्दीन झूठ बोल रहा और मामले में तथ्य छिपा रहा है। इस बात की जानकारी सीबीआई सूत्रों ने दी। सीबीआई मुजफ्फरपुर विशेष न्यायालय को इससे अवगत कराएगी। गौरतलब है कि पिछले साल मई में शहाबुद्दीन के गुर्गों ने एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ राजदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जब यह घटना हुई थी उस समय शहाबुद्दीन एक अन्य आपराधिक मामले की वजह से जेल में कैद था, बाद में उसे तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि लाई डिटेक्टर टेस्ट करने से पहले आरोपी की सहमति लेना अनिवार्य है।