हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
ब्लैक मनी छिपाने वालों पर सरकार का वार, भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से आज उठेगा पर्दा
स्विट्जरलैंड में बैंक खाते रखने वाले भारतीयों का ब्योरा रविवार से भारत को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच रविवार से सूचनाओं के आदान-प्रदान का ऑटोमेटिक सिस्टम शुरू होने जा रहा है। इसकी बदौलत वहां किसी भी भारतीय द्वारा कोई बैंकिंग कार्य किए जाने की जानकारी तत्काल ही भारतीय कर प्राधिकरणों के सिस्टम में अपडेट हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एनआरसी के मौजूदा स्वरूप से कोई भी खुश नहीं, न मांग करने वाले न विपक्ष, भाजपा भी नहीं
असम में नेशनल सिटीजनशिप रजिस्टर (एनआरसी) के अंतिम स्वरूप से 19 लाख लोगों के बाहर होने से कोई भी खुश नहीं है। ना असम गण परिषद (अगप) और ना ही अखिल असम छात्र संघ (आसू) जिन्होंने इसकी मांग की थी और ना ही भाजपा, जिसने इसका समर्थन किया। यही नहीं कांग्रेस भी इससे खुश नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एक सितंबर से आपकी जिंदगी में होंगे यह आठ अहम बदलाव
रविवार से नया महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने से कई ऐसे अहम बदलाव होंगे, जिनका आपकी जिंदगी पर असर पड़ेगा। केवल आयकर विभाग ने अकेले सात नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा भी बीमा, क्रेडिट कार्ड, मोटर वाहन, आयकर रिटर्न, केवाईसी से जुड़े हुए हैं। हम आपको बारी-बारी से इन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बदलने जा रहे हैं आयकर से जुड़े यह सात नियम, एक सितंबर से होंगे लागू
हर साल बजट के बाद अप्रैल के महीने में आयकर से जुड़े नियमों में बदलाव होता है। हालांकि इस बार पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने के कारण कुछ ऐसे नियम हैं, जो कि अगले महीने से लागू होंगे। जिन नियमों में बदलाव होगा वो टीडीएस, पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़े हैं, जिनका आम लोगों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वेबसाइट पर खुद अपडेट कर सकेंगे वोटर कार्ड, आज से शुरू होगा इलेक्टोरल वेरिफिकेशन प्रोग्राम
दिल्ली के मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। मतदाता पहचान पत्र बनवाने, सूची में नाम जुड़वाने, पता बदलवाने या इससे संबंधित अन्य कार्य के लिए मतदाता केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिल्ली चुनाव कार्यालय में आज से मतदाताओं के ब्यौरे के सत्यापन के लिए चुनावी सत्यापन कार्यक्रम (इलेक्टोरल वेरिफिकेशन प्रोग्राम) की शुरुआत की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अब एक एकाउंट से परिवार के सभी वोटरों का हो सकेगा सत्यापन
ईवीपी के तहत एक बार यूजर एकाउंट बनने के बाद मतदाता को सबसे पहले पहचान पत्र के सत्यापन के लिए अपनी जानकारियों को अपडेट करना होगा। इस प्रक्रिया में नाम, पते और उम्र आदि में संशोधन की भी अनुमति होगी। जो भी जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी, उनसे संबंधित कागजात भी अपलोड करने जरूरी होंगे, ताकि जानकारियां का सत्यापन हो सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सावधान: आज से भारी पड़ेगा यातायात नियमों का उल्लंघन, देखें जुर्माने की पूरी सूची
यातायात नियमों का उल्लंघन करना रविवार से आपकी जेब भी ढीली कराएगा और सलाखों के पीछे भी पहुंचाएगा। क्योंकि, आज से दिल्ली में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने का महाभियान आज, हर रविवार 10 मिनट घर की साफ-सफाई पर होगा जोर
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके सभी मंत्री, अधिकारी विधायक व पदाधिकारी 10 बजे 10 मिनट के लिए अपने घर की साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर सफाई भी करेंगे। अभियान से दिल्ली के लोगों को भी जोड़ने कोशिश है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में रिहायशी, व्यापारिक संपत्तियों की ई-नीलामी आज से
पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुड्डा) और पंजाब के अन्य विकास प्राधिकरणों द्वारा 1 सितंबर से संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की जाएगी। इस ई-नीलामी में राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित संस्थागत साइटों, व्यापारिक संपत्तियों और रिहायशी प्लाटों की नीलामी की जायेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सिख युवती को अगवा कर धर्मपरिवर्तन कराने का मामला, सिखों ने मुस्लिमों का गुरुद्वारों में प्रवेश रोका
सिख युवती को अगवा कर जबरन धर्मपरिवर्तन करते हुए मुस्लिम बनाने के चलते नाराज सिख समुदाय ने नया कदम उठाया है। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब के किसी भी गुरुद्वारे में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने और युवती की घर वापसी होने तक जारी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में आज से बढ़े सीएनजी के दाम, 50 पैसे की हुई बढ़ोतरी
सीएनजी के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल में सीएनजी के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 55 पैसे बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बढ़े हुए दाम को रविवार से लागू कर दिया गया। हालांकि, इस बार रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से चीन पर लागू होंगे नए शुल्क, आर्थिक दबाव के चलते हांगकांग में नहीं कर पा रहा कठोर कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीनी उत्पादों पर नए शुल्क रविवार से लागू हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे पड़ने वाला आर्थिक दबाव बीजिंग को हांगकांग में अधिक उदारवादी रूप लेने को मजबूर कर रहा है। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वह व्यापार को लेकर जो भी फैसला ले रहे हैं, वह तनाव को कम करने की कोशिश है।
यहां पढ़ें पूरी खबर