फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका

Sun, 16 May 2021 10:43 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंच चुकी है। रूसी राजदूत एन कदाशेव ने इसे रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया है और कहा कि जल्द ही एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्पूतनिक वी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मात्र दो वैक्सीन के जरिए ही टीकाकरण अभियान किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इस अभियान में एक और वैक्सीन का नाम जुड़ जाएगा। अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की खुराकें भी दी जाएंगी और अगले हफ्ते से ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 

विज्ञापन


आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के असर के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।
 
जल्द आएगी एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट
इसके अलावा रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने जानकारी दी कि भारत में एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। एन कदाशेव ने कहा कि रूसी के जानकारों ने इस वैक्सीन को कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावशाली बताया है। यही नहीं रूसी राजदूत ने स्पूतनिक-वी को रशियन-इंडियन वैक्सीन तक कह डाला।
विज्ञापन




इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्पूतनिक-वी का उत्पादन भारत में धीरे-धीरे बढ़ेगा और कंपनी मिलकर एक साल में 85 करोड़ खुराकें तैयार करेगी। बता दें कि देश में पहले से ही दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं। अब ऐसे में स्पूतनिक वी के बाजार में उपलब्ध हो जाने से वैक्सीनेशन में तेजी तो आएगी, साथी ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।

अप्रैल में मिली थी आपात मंजूरी
देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अप्रैल महीने में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को आपात मंजूरी दे दी गई थी। कुछ शर्तों के साथ इस वैक्सीन को आपात मंजूरी दे दी गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें