फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के घर के बाहर लावारिस गाड़ी में मिलीं जिलेटिन की छड़ें, पुलिस सतर्क

सार

  • उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी थी लावारिस गाड़ी।
  • ये जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता एंटीलिया के बाहर पहुंचा।
  • पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी करके जांच शुरू की।
  • गाड़ी से जिलेटिन की 20 छड़ें मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े एक लावारिस वाहन से जिलेटिन की 20 छड़ें मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गाड़ी की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता एंटीलिया के बाहर पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी काफी देर तक अंबानी के घर के परिसर के बाहर खड़ी थी। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक में प्रयुक्त होने वाले जिलेटिन की छड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में एक धमकी भरा पत्र भी मिला है। महाराष्ट्र सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर को अंबानी परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। एंटीलिया के आसपास के इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी के बहुमंजिला आवास से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वाहन मिला। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

गाड़ी के अंदर चिट्ठी भी मिली
ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में अपने कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी है। इसके साथ ही जगह-जगह तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी है कि गाड़ी की जांच के दौरान एक चिट्ठी भी मिली है।
 



इधर, मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गामदेवी थानाक्षेत्र की सीमा के तहत आज कार्मिकेल मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन मिला था। इस सूचना पर बम निरोधक दस्ते और अन्य पुलिस कर्मियों का दल मौके पर पहुंचा। दल ने वाहन की जांच की तो जिलेटिन की छड़ें मिलीं। हालांकि यह कोई विस्फोटक उपकरण के रूप में नहीं रखी थीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें