फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने की जयशंकर से मुलाकात, पीएम मोदी से भी मिलेंगे प्रिंस फैसल

Sat, 18 Sep 2021 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैसल 19 सितंबर को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।  इसके बाद 20 सितंबर को फैसल पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन रहमान अल साउद भारत दौरे पर हैं। प्रिंस फैसल का यह दौरा तीन दिनों का है। रविवार को अपने समकक्ष एस जयशंकर से उन्होंने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत पर भी दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, फैसल  20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद उसी रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रिंस फैसल विदेश मंत्री के रूप में पहली बार भारत पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब और ईरान जैसे देश अफगानिस्तान को लेकर भारत से बात करना चाहते हैं। ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री भी जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं।

बता दें कि 1996 में पिछले तालिबान शासन के उलट अबकी सऊदी अरब ने तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है और न ही सऊदी अरब के दूतावास काबुल में सक्रिय हैं। हालांकि, सऊदी अरब ने तालिबान से संपर्क बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें