Gujarat: कपड़ा उद्योग से जुड़े ललित शर्मा ने बताया कि भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों के प्रिंट वाली साड़ी भगवान राम की पत्नी सीता के लिए है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में खुशी है क्योंकि कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। सूरत देश का प्रमुख कपड़ा केंद्र है।
विज्ञापन
कपड़ा उद्योग से जुड़े ललित शर्मा ने बताया कि भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों के प्रिंट वाली साड़ी भगवान राम की पत्नी सीता के लिए है। जिन्हें श्रद्धापूर्वक माता जानकी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह कवायद इसलिए की गई है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या में शारीरिक (भौतिक) रूप से मौजूद रहने में असमर्थ श्रद्धालु अपने तरीके से इस धार्मिक आयोजन से जुड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया में खुशी है क्योंकि कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा खुश हैं। उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है, जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें छपी हैं। हमने इसे यहां एक मंदिर में माता जानकी को चढ़ाया। साड़ी को अयोध्या में राम मंदिर भेजा जाएगा। अगर हमें कोई अनुरोध मिलता है, तो हम इसे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में मुफ्त में भेजेंगे जहां माता जानकी रहती हैं।'