फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर सियासत: 'पाकिस्तान के साथ चीन पर भी करो सर्जिकल स्ट्राइक' संजय राउत ने दी मोदी सरकार को सलाह

Mon, 18 Oct 2021 01:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों को निशाना बनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसपर एक बयान देकर देश को लद्दाख और कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में बताना चाहिए। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए मोदी सरकार को घेरा। राउत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों को निशाना बनाया जा रहा है, इसपर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक बयान देकर देश को लद्दाख और कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में बताना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति चिंताजनक है। बिहारी प्रवासियों, कश्मीरी पंडितों और सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। जब पाकिस्तान की बात होती है, तो आप सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। फिर तो यह चीन के लिए भी किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री या गृह मंत्री को चाहिए राष्ट्र को बताएं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की वर्तमान स्थिति क्या है। 

बता दें कि उनका बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा बिहार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद आया है। घटना रविवार शाम कुलगाम जिले के वानपोह इलाके की है। गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें