फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: सिद्धू के बहाने भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, संबित पात्रा बोले- यह सोची-समझी साजिश

Sat, 20 Nov 2021 02:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इमरान खान पर दिए गए बयान पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि यह सब कांग्रेस की साजिश है। 
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान ने एक बार फिर से भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है। सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहकर संबोधित करने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह अचानक निकला बयान नहीं था, यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इमरान खान में भाई जान दिखता है। राहुल गांधी के कहने पर ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहा। 

विज्ञापन


कांग्रेस को हिंदुत्व में खतरा दिखता है 
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को हिंदुत्व में खतरा दिखता है। नवजोत सिंह सिद्धू का बयान हिंदुत्व के खिलाफ कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है, उन्होंने कहा कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सामने आती है, जिसमें हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों से की जाती है। इसके बाद मणिशंकर अय्यर मुगलों को महान बताते हैं। फिर अचानक से राहुल गांधी का बयान सामने आता है कि हिंदुत्व एक खतरा है और अब सिद्धू इमरान खान को बड़ा भाई बताते हैं। 




राहुल के बयानों को पाकिस्तान बढ़ाता है आगे 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हिंदुत्व को वैश्विक खतरा बताया था, उनका यह बयान राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान के बाद आया था। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी के ही बयानों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया था। असल में राहुल गांधी के बयानों को पाकिस्तान आगे बढ़ा रहा है, यह एक साजिश के तहत हो रहा है। उन्होंने अपनी बात का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले दिनों सिद्धू पाकिस्तान के जनरल बाजवा के गले लगे थे, जब मीडिया ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उनके कप्तान हैं, वह उनके ही कहने पर सबकुछ करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें