फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी सरकार की चिंता: पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, यूक्रेन संकट और भारतीय छात्रों की निकासी पर हुई चर्चा

Tue, 01 Mar 2022 11:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट को लेकर दो उच्चस्तरीय बैठक कर चुके हैं।  
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी - फोटो : दूरदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्धग्रस्त यूक्रेन से फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के भारत के प्रयासों के बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा स्थिति और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया, सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट पर कल दूसरी बार उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि पूरी सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित रहे।  

विज्ञापन


 'ऑपरेशन गंगा' मिशन के तहत चल रही छात्रों की निकासी
इस बीच, केंद्र सरकार ने संघर्षग्रस्त यूक्रेन से फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया है। 'ऑपरेशन गंगा' मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित 'विशेष दूत' यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

अभी तक 8000 भारतीय नागरिकों की निकासी
इन सब के बीच यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट आज रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची। इससे पहले सोमवार को, विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश द्वारा शुरुआती सलाह जारी किए जाने के बाद से भारत ने 8,000 से अधिक नागरिकों को निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें