फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: राजद सांसद की मनी लॉन्ड्रिंग में 13 करोड़ की एफडी जब्त

Fri, 03 Sep 2021 04:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में 61 वर्षीय राजद सांसद व दुबई स्थित ज्योति ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अमरेंद्र को जून में गिरफ्तार किया था
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की 13.34 करोड़ रुपये की एफडी जब्त कर ली। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला 685 करोड़ के कथित खाद घोटाले और घूस के भुगतान से जुड़ा है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में 61 वर्षीय राजद सांसद व दुबई स्थित ज्योति ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अमरेंद्र को जून में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर हैं। इस खाद घोटाले में ज्योति ट्रेडिंग भी लिप्त है। इस मामले में इफको के प्रबंध निदेशक और सीईओ यूएस अवस्थी के खिलाफ जांच चल रही है। एजेंसी ने कहा कि सांसद को अपराध की आय के रूप में नकद भुगतान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें