फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में पीएम मोदी की पगड़ी, हर साल बदले रंग, इस बार भगवा में आए नजर

Sun, 26 Jan 2020 07:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के बजाय नव निर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहली बार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे की काफी चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि साल दर साल किस तरह पीएम मोदी का साफा बदला। 

Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान उन्होंने कई रंगों वाला साफा बांधा था। ये साफा लाल और पीले रंग का था। 

Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
2018 में पीएम मोदी ने बहु-रंगीन साफा पहना था। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहनी थी। 

Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2017 पर गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। सफेद कुर्ता और उसके ऊपर सफेद बिंदी वाली काली जैकेट ने प्रधानमंत्री को एक नया रूप दिया।

Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
2016 में पीएम मोदी ने लाल रंग की धारियों वाली एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस साफे पर पीएम मोदी ने गहरे क्रीम कलर का पूरी बाजुओं वाला बंदगला सूट पहना था। 
विज्ञापन

Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था। इस साफे में कई रंग थे। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सूट पहना था। 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें