इस तरह से न्यूजीलैंड महत्वपूर्ण मोड़ पर बेहतर खेल दिखाने में सफल रहा। पृथ्वी शॉ (55) और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। कप्तान मयंक अग्रवाल (22) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।
इनके अलावा केवल किशन और अक्षर ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। सूर्यकुमार यादव (पांच) और विजय शंकर (19) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनरों अजाज पटेल (44 रन देकर तीन) और रचित रविंद्रा (43 रन देकर दो) ने भारत के मध्य और निचले क्रम को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले न्यूजीलैंड ए की पारी चैपमैन के इर्दगिर्द घूमती रही।
भारत ने उसका शीर्षक्रम लड़खड़ा दिया था। एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 68 और फिर छह विकेट पर 105 रन था, लेकिन चैपमैन और टॉड एस्टल (56) ने सातवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की जिससे कीवी टीम चुनौतीपूर्ण सकोर खड़ा करने में सफल रही। अब इन दोनों टीमों के बीच दो अनधिकृत टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जो 30 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।