फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री का भारत दौरा: गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत, कल होगी मंत्री स्तरीय वार्ता

Fri, 10 Sep 2021 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन के बीच दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई। इसमें राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के इस चुनौती भरे समय में भी आपकी भारत यात्रा हमारी मजबूत दोस्ती और रिश्ते का सबूत है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन को गुरुवार को विज्ञान भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन और विदेश मंत्री मारिस पायने आज से तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। दोनों शुक्रवार को टू+टू मंत्री स्तरीय वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डटन 12 सितंबर तक भारत में रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच पहली बार हो रही टू-प्लस-टू मंत्रीस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। 11 सितंबर को होने वाली मंत्रिस्तरीय वार्ता में आपसी हित के कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी थी।

 

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में मजबूत दोस्ती की बात

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन के बीच दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई। इसमें राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के इस चुनौती भरे समय में भी आपकी भारत यात्रा हमारी मजबूत दोस्ती और रिश्ते का सबूत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शांतिपूर्ण, सहकारी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमेशा मिलाकर काम किया है।
 

रक्षा सहयोग के साथ क्षेत्री मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई: राजनाथ सिंह

प्रतिनिधमंडल स्तर की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन के साथ मेरी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ क्षेत्री मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। हम दोनों भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की सभी संभावनाओं को साकार करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।

आज हमारी चर्चा हमारे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सेनाओं के बीच मिलिट्री इंगेजमेंट में विस्तार करने, रक्षा सूचना को साझा करने को बढ़ाने, उभरती रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग और आपसी लॉजिस्टिक सपोर्ट पर केंद्रित थे। भारत पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री पीटर डटन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की इंडो-पैसिफिक रणनीति के लिए भारत का नेतृत्व जरूरी है। हम दुनिया के महत्वपूर्ण महासागरों में से एक को साझा करते हैं। हम दोनों एक स्थिर, लचीला, सुरक्षित और रणनीतिक पड़ोस चाहते हैं।
विज्ञापन

टू-प्लस-टू मीटिंग में इन मुद्दों पर हो सकती है बात

  • सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच होने वाली इस अहम बैठक में समग्र रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधत्व करेंगे। 
  • अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की वजह दुनियाभर के देश मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दोनों वरिष्ठ मंत्री दौरे पर भारत आ रहे हैं। जयशंकर और राजनाथ सिंह की अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकों में इस मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।
  • सूत्रों ने बताया कि टू-प्लस-टू वार्ता में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर भारत-प्रशांत क्षेत्र में समग्र सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। इसमें समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर भी बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें