फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Alert: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, गोवा में न्यू ईयर से पहले नई पाबंदियां

Wed, 29 Dec 2021 10:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन से संक्रमित 23 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ के साथ प्रदेश में एक्टिव ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 69 हो गई। वहीं, गोवा में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अब कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान ने भी ओमिक्रॉन का प्रसार रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है। उधर न्यू ईयर से पहले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोवा ने भी प्रतिबंधों को बढ़ाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान में ओमिक्रॉन के 23 मामले 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विचार-विमर्श के बाद जारी गाइडलाइन के अनुसार, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों को 31 जनवरी, 2022 तक वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा। रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। राज्य में अब रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। शादी, धार्मिक व राजनीतिक समारोह में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इनके आयोजन के लिए जिला कलेक्टरों की अनुमति लेना अनिवार्य होगा, ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम और शापिंग मॉल्स में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इनमें कुल क्षमता के आधे लोगों को प्रवेश मिलेगा। इन सभी संस्थानों को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन से संक्रमित 23 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ के साथ प्रदेश में एक्टिव ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 69 हो गई। आज मिले मरीजों में जयपुर से 9, अजमेर से 10, भीलवाड़ा से 2, जोधपुर से 1, अलवर 1 मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है, इनमें से 4 मरीज विदेश यात्रा से लौटे हैं। बताया गया है कि तीन लोग सीधे तौर पर संक्रमितों के संपर्क में आए थे, जबकि बाकी अन्य तरीके से संक्रमित हुए। 
विज्ञापन


गहलोत सरकार दावा कर रही है कि स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। गौरतलब है कि नए साल पर एक राज्य से दूसरे राज्य आवाजाही बढ़ने से कोरोना के केसों में जबरदस्त उछाल आ सकता है। 
विज्ञापन


मणिपुर में नाइट कर्फ्यू
वहीं, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद मणिपुर में भी रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें