फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: दिल्ली को आज भी गर्मी से राहत, बिहार और यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अन्य शहरों का हाल

Wed, 13 Apr 2022 07:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक दिल्ली में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मंगलवार को जहां हल्के बादलों की वजह से लू और भीषण गर्मी से निजात मिली वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तिन दिन और राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। इसके चलते तापमान में कमी आएगी और लोगों को लू से राहत मिलती रहेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इन राज्यों में 'लू' चलने की संभावना
हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में धूल भरी हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलेंगी।

बिहार और यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं यूपी की बात करें तो कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। गर्मी के इस सीजन की यह पहली बारिश होगी।
विज्ञापन


हिमाचल , कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 13 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, निचले व मैदानी भागों में भी 13 से 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  इसके अलावा कश्मीर और उत्तराखंड में भी 13-14 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है। 

देश के पूर्वी और दक्षिणी भागों में भारी बारिश
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 अप्रैल तक भारी बारिश के आसार हैं। 13-14 को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें