फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले: जल्द ही खत्म होने वाला है 'इलेक्शन ऑफर', अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवा लीजिए

Sat, 05 Mar 2022 07:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का वर्तमान चरण 10 फरवरी को शुरू होगा और सात मार्च को समाप्त होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा कि 'इलेक्शन ऑफर' जल्दी ही खत्म होने वाला है, ऐसे में अपनी गाड़ियों की टंकी में पेट्रोल भरवा लीजिए। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार शनिवार को समाप्त होने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को ट्विटर पर निशाने पर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'अपने पेट्रोल टैंक जल्दी भरवा लीजिए। मोदी सरकार का चुनावी ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है।' इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तंज कसती हुई एक तस्वीर भी पोस्ट की। कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगाती रही है कि वह चुनाव के दौरान ईंधन की कीमतों में वृद्धि को टाल देती है और चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद फिर से इनमें बढ़ोतरी करना शुरू कर देती है।

वाराणसी में बोले- मर जाऊंगा, लेकिन 15 लाख देने का वादा नहीं करूंगा
इससे पहले वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैं मर जाऊंगा लेकिन आपसे यह कभी नहीं कहूंगा कि मैं आपके बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करवाऊंगा। इससे आपको अच्छा लगे या बुरा, मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं आप लोगों का इतना सम्मान करता हूं कि आपसे कभी झूठ नहीं बोल सकता। मोदी जी झूठ बोलते हैं और कहते हैं कि वह हिंदुत्व की रक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें