कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विजया माल्या के देश छोड़कर भाग जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा मोदी सरकार कहती है कि वह कालाधन वापस लेकर आएगी और जिसने सरकार के 9 हजार करोड़ चुराए हैं उन्हें देश से बाहर भागने दे रही है।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा कि जब सदन के भीतर अरुण जेटली से विजय माल्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दुनियाभर की बातें की लेकिन इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। राहुल ने कहा कि अगर कोई गरीब चोरी करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है लेकिन माल्या को नहीं।
राहुल ने कहा, '9 हजार करोड़ उठाकर माल्या जी भाग गए। अरुण जी से हमने पूछा माल्या जी देश से कैसे निकल गए? अरुण जी ने इतना बड़ा भाषण दिया लेकिन जवाब नहीं दिया।'