फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकीपीडिया ने महिला सांसद को दिवंगत दिखाया, संसद में गूंजा मामला

Thu, 10 Mar 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • लोकसभा में शून्य काल के दौरान बीजेपी सांसद ने उठाया मुद्दा
  • बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में उन्हें मृत दिखाया।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताया।
  • कानून मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की सांसद अंजू बाला ने लोकसभा में विकीपीडिया पर उन्हें दिवंगत बताने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शून्य काल में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उन्हें मृत दिखाया जा रहा है। इसकी जानकारी उन्हें मुंबई से उनके सचिव के पास फोन कॉल से हुई। पिछले हफ्ते उन्होंने मुंबई में महिलाओं के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

कॉलर ने यह जानना चाहा था कि सांसद अंजू बाला ने जो कविता पाठ किया था वह काफी पुराना तो नहीं है क्योंकि विकीपीडिया के अनुसार 3 मार्च को दिल्ली में उनकी मृत्यु हो चुकी है। ये केवल एक जानकारी नहीं थी जो विकीपीडिया पर गलत थी। बीजेपी सांसद के 'चरित्र हनन' की भी कोशिश विकीपीडिया में की गई है। इसमें जिक्र किया गया है कि उन्होंने दो शादियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

- फोटो : pti
उत्तर प्रदेश के मिश्रिख से बीजेपी सांसद अंजू बाला के उठाए गए सवाल पर लोकसभा में मौजूद दूसरे सांसदों और खुद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी गंभीर बताया।

सभी ने एक सुर इस मामले पर सरकार से कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर खुद बीजेपी सांसद ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी वह इस मुद्दे को उठाती रहेंगी।

फिलहाल विकीपीडिया में बीजेपी सांसद अंजू बाला के बारे में दी गई सभी गलत जानकारियां हट चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें