कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को कुछ दिनों पहले ही अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी ब्लॉक कर दिया है। पार्टी का दावा है कि अब तक ट्विटर इसके 23 नेताओं के अकाउंट बंद कर चुकी है और पार्टी के सात हैंडल भी बंद किए गए हैं।
देश के मुख्य विपक्षी दल ने दावा किया है कि पार्टी के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला सहित 23 वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर हैंडल भी बंद कर दिए गए हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं।
एक पीड़ित बच्ची के माता पिता की फ़ोटो ट्वीट कर उनकी पहचान उजागर कर #POCSO ऐक्ट का उल्लंघन करने पर @NCPCR_ ने संज्ञान लेते हुए @TwitterIndia को नोटिस जारी कर श्री राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। pic.twitter.com/cVquij6jx3