कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें गुजरात के लिए अपना नया प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रघु शर्मा को गुजरात के साथ ही दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है।
रघु शर्मा को गुजरात जैसे राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। पिछले दिनों रघु शर्मा ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर अहम मुलाकात की थी, उस मुलाकात के बाद ही इस नई जिम्मेदारी की रूपरेखा बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस हाईकमान ने रघु शर्मा को बड़ा टास्क देने के साथ सियासी मैसेज भी दिया है।
मंत्री पद पर संशय
गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में एआईसीसी प्रभारी होना एक फुल टाइम काम है। चुनावी राज्य वाले प्रभारी की जिम्मेदाररी के साथ स्वास्थ्य मंत्री का पद बरकरार रहता है या नहीं, यह आने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में साफ हो जाएगा। चुनावी राज्य में किसी नेता के पास प्रभारी के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री जैसे जनता से जुड़े रोजाना काम वाले महकमे का रहना संभव नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रघु शर्मा को मंत्री की जगह राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पिछले चुनाव में गहलोत थे गुजरात के प्रभारी