फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की महिला ने ऑटो ड्राइवर और उसके पालतू जानवर की दिल को छू लेने वाली कहानी शेयर की, पोस्ट वायरल

Tue, 29 Dec 2020 12:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
Auto driver, Harvinder Singh - फोटो : Facebook@manjiriprabhu
विज्ञापन

पुणे की एक महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में एक दयालु ऑटो चालक के साथ अपनी मुलाकात की एक सुंदर कहानी साझा की। जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गया। दरअसल, पुणे की मंजरी प्रभु ने अपनी पोस्ट में 26 दिसंबर को हरविंदर सिंह नाम के एक ऑटो चालक के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताया है। असल जिंदगी में सांता क्लॉज (Santa Claus) से मुलाकात की यह कहानी इंटरनेट पर बेहद पसंद की जा रही है। यह कहानी मंजरी प्रभु नाम की महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट पर बयां की है। उन्होंने अपनी बहन के साथ ऑटो से यात्रा करने के दौरान एक अनुभव को साझा किया है।

विज्ञापन

ऑटो में मिला असली सांता  
पुणे की मंजरी प्रभु ने अपनी 26 दिसंबर की पोस्ट में हरविंदर सिंह नाम के एक ऑटो चालक के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताया है और उनकी पोस्ट अब वायरल हो गई है। अपनी पोस्ट की शुरुआत करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज मैं वास्तविक जीवन में एक सांता क्लॉज से मिली। मेरी बहन लीना और मैंने एक ऑटो रिक्शा लिया, जब हम मंजिल पर पहुंचे, तो मैं ड्राइवर को पैसे देने लगी। तभी मैंने देखा कि दो खूबसूरत भूरी आंखें मुझे घूर रहीं थीं। यह एक छोटा पिल्ला (कुत्ते का बच्चा) था, जो ऑटो के अंदर ड्राइवर के पास कंबल में आराम से बैठा था। मैं आश्चर्यचकित थी, क्योंकि पूरे रास्ते में हमें उसके होने का अहसास तक नहीं हुआ।' 

 

उन्होंने आगे लिखा, 'उसका नाम रॉनी था। वह एक खुशहाल पिल्ला लग रहा था। यात्रा और रोमांच भरे जीवन को लेकर वह संतुष्ट लग रहा था। ऑटो चालक हरविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा पिल्ले को घर लेकर आया था, लेकिन उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, क्योंकि हरविंदर ऑटो रिक्शा चलाने निकल जाते थे। इसलिए, पिल्ले को अकेला छोड़ने की बजाय उन्होंने उसे अपने साथ ऑटो में रखने का फैसला किया। अब वो जहां भी जाते हैं, पिल्ला उनके साथ ही रहता है। इतना ही ऑटो में रॉनी के लिए भोजन-पानी का इंतजाम रहता है।'
 

ड्राइवर की तारीफ करते हुए मंजरी ने आगे लिखा कि 'एक ऐसी दुनिया में जहां लोग घर पर बच्चों को अकेला छोड़ने में जरा भी नहीं सोचते, उस समय में मुझे हरविंदर एक संवेदनशील और केयरिंग शख्स लगा। उससे हुई मुलाकात ने मुझे क्रिसमस की शाम को खुशी से भर दिया। जब मैंने हरविंदर की तस्वीरें लीं तो वह शरमा रहे थे, लेकिन ये तस्वीरें मुझे यह याद दिलाने के लिए जरूरी लगीं कि दुनिया में हमेशा कुछ अच्छे लोग रहते हैं, जो अपने अलग-अलग तरीकों से असल सांता क्लॉज जैसे होते हैं। जो स्पॉटलाइट से दूर रहकर नेकी के काम करते रहते हैं। जब तक ऐसे लोग मौजूद रहेंगे, तब तक दुनिया में उम्मीद कायम रहेगी।' 

विज्ञापन


उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है और इंटरनेट पर साझा की जा रही है। इसे अब तक 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 1,200 लोगों ने शेयर भी किया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें