फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet Remarks Row: तसलीमा नसरीन ने हिंसक प्रदर्शनों की निंदा की, बोलीं- अगर आज पैगंबर जिंदा होते...,

Sat, 11 Jun 2022 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लेकर शुक्रवार को देश के कई शहरों में बवाल मचा। उपद्रवियों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।
विज्ञापन
तसलीमा नसरीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने नुपुर शर्मा के बयान को लेकर शुक्रवार को देश के कई शहरों में उपद्रव की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही तसलीमा ने पैगंबर मोहम्मद की दुहाई देते हुए ट्वीट कर हिंसक प्रदर्शन करने वालों को नसीहत दी है। 
विज्ञापन


पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लेकर शुक्रवार को देश के कई शहरों में बवाल मचा। उपद्रवियों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इसकी तसलीमा नसरीन ने कड़ी आलोचना की।  तसलीमा ने नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित देश के कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्वीट किया। 

तसलीमा का ट्वीट
बांग्लादेश मूल की निर्वासित लेखिका ने कहा, 'अगर पैगंबर मोहम्मद आज जिंदा होते तो दुनिया भर में मुस्लिम कट्टरपंथियों का पागलपन देखकर चौंक पड़ते।' 
विज्ञापन


बांग्लादेश तक पहुंचा विवाद, ढाका में निकाला गया विरोध मार्च
नुपुर शर्मा विवाद को लेकर अरब देशों समेत तमाम मुस्लिम देशों ने आपत्ति प्रकट की है। अब यह विवाद पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी पहुंच गया है। शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों लोगों ने विरोध मार्च निकाला। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई और 16 जून को भारतीय दूतावास के घेराव और भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का भी एलान किया गया। 

ओवैसी के सांसद जलील ने की नुपुर को फांसी की मांग
उधर, पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कई शहरों में हिंसा के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने नुपुर शर्मा को फांसी देने की मांग की। जलील ने कहा कि यदि नुपुर को आसानी से बचने दिया गया तो ऐसी चीजें नहीं रुकेंगी। उन्होंने कहा, किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कानून लाया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें