फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चाबंदी:ऑक्सीजन की कमी से मौत वाले बयान पर विपक्ष का हमला, प्रियंका बोलीं- उचित व्यवस्था नहीं होने से हुईं मौतें

Wed, 21 Jul 2021 11:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑक्सीजन की कमी से मौत वाले बयान पर विपक्ष केंद्र सरकार हमलावर है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किसी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया '' ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई केंद्र सरकार। महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया। सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की, ऑक्सीजन प्लांट लगाने और सप्लाई में देरी की वजह से लोगों की मौत हुई। "

विज्ञापन


 
राहुल गांधी ने भी केंद्र पर कसा तंज
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से केंद्र सरकार पर व्यंग्य किया कि 'सिर्फ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी। संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी-तब भी थी, आज भी है।'


आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के नेता ने केंद्र सरकार के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से लोग तड़प तड़पकर मर गए और सरकार कह रही है कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुई। आखिर  सरकार क्यों झूठ बोल रही है। सरकार को लोगों की जान की परवाह नहीं है। सरकार को नहीं पता था कि हो क्या रहा है। सरकार ने देश को अनाथ छोड़ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर ऑक्सीजन की कमी नहीं थी तो मौतें कैसे हुई।   संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें