फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: DMK के विज्ञापन में चीन का झंडा होने पर भड़के PM मोदी, कहा- हमारी योजनाओं पर अपना स्टीकर...

Wed, 28 Feb 2024 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

इसरो के लॉन्च पैड को लेकर डीएमके ने एक विज्ञापन दिया, जिसमें चीन का झंडा बना हुआ है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीएमके ऐसी पार्टी है जो कोई काम नहीं करती बल्कि झूठा श्रेय लेने के लिए आगे खड़ी रहती है।
विज्ञापन
pm modi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इसरो के लॉन्च पैड को लेकर जारी किए गए विज्ञापन में चीन का झंडा होने पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पर निशाना साधा और इसरो के वैज्ञानिकों का अपमान करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

 
झूठा श्रेय लेने के लिए आगे खड़ी रहती डीएमके
पीएम मोदी ने कहा, 'डीएमके ऐसी पार्टी है जो कोई काम नहीं करती बल्कि झूठा श्रेय लेने के लिए आगे खड़ी रहती है। यह कौन नहीं जानता कि यह लोग हमारी योजनाओं पर अपना स्टीकर चिपका देते हैं। अब तो इन लोगों ने हद कर दी। मुझे अन्नामलाई ने अभी बताया कि इन लोगों ने इसरो के लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन के झंडे का स्टिकर चिपका दिया है।  इस पार्टी ने हमारी योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाकर जनता के बीच अपना झूठा प्रचार करने का काम किया है। उन लोगों ने भारत के वैज्ञानिकों का अपमान किया है।' आस्था से कितनी नफरत...
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु की धरती का भगवान श्री राम के साथ जो संबंध है वह दुनिया जानती है। सदियों के बाद राम मंदिर के निर्माण पर पूरा देश खुश है। इसी विषय पर संसद में एक प्रस्ताव आया था लेकिन इस दौरान डीएमके के सारे सांसद सदन छोड़कर भाग गए। डीएमके के इस व्यवहार ने फिर साबित किया है कि उन्हें आपके आस्था से कितनी नफरत है।'

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: ISRO के लॉन्च पैड को लेकर DMK के विज्ञापन में चीन का झंडा, BJP का निशाना- यह उनकी प्रतिबद्धता...

भाजपा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत लेकर चलने वाली पार्टी
उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत लेकर चलने वाली पार्टी है। हम पाकिस्तान से अपने पायलट अभिनंदन को सुरक्षित वापस लेकर आए। कतर में जिन भारतीयों को फांसी की सजा हुई थी उन्हें भारत सरकार सुरक्षित वापस लाई। अगर कांग्रेस या इंडी गठबंधन की सरकार होती तो क्या यह संभव था? कांग्रेस, INDI गठबंधन की सरकार तो ऐसी रही है जो सालों से पाकिस्तान की जेल में पड़े एक भारतीय की सुरक्षा के लिए भी कुछ नहीं कर पाई थी।'

 इनसे पूछिए ये तमिलनाडु के विकास के लिए क्या करेंगे
मोदी ने कहा, '2024 के चुनाव में एक तरफ विकास और विजन की बात करने वाली भाजपा है, वहीं दूसरी ओर डीएमके और कांग्रेस जैसी पार्टियां हैं... इनसे पूछिए ये तमिलनाडु के विकास के लिए क्या करेंगे तो बोलेंगे पता नहीं, लेकिन इनसे पूछिए कि पार्टी का अध्यक्ष कौन बनेगा तो यह उन्हें जरूर पता होगा क्योंकि परिवार से ही कोई न कोई अध्यक्ष बनेगा। इन्हें देश से बड़ा परिवार लगता है।'
विज्ञापन


आपका भविष्य अपसेट करने में लगी डीएमके
उन्होंने कहा कि पहले जो डीएमके के नेता थे वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे रहे, अब जो मुख्यमंत्री हैं वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं। ये सारे डीएमके वाले अपने बच्चों को सेट करने में और आपका भविष्य अपसेट करने में लगे हैं। वे अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं और मोदी आपके बच्चों का भाग्य बनाने की गारंटी लेकर आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें