फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के रूप में पहली विदेश यात्रा पर रामनाथ कोविंद

Tue, 03 Oct 2017 07:07 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार से चार दिवसीय यात्रा पर जिबूती और इथोपिया के लिए रवाना हो गए। भारत के राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद की यह पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान कोविंद दो अफ्रीकन देशों का दौरा करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान आर्थिक सहयोग सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए एक ट्वीट रामनाथ कोविंद के चार दिवसीय राजकीय यात्रा की जानकारी दी गई। 

पढ़ें- रामनाथ कोविंद के ये 5 ‘प्रेरक विचार’ बदल देंगे आप की जिंदगी    

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने बताया था कि जिबूती में भारत के किसी राष्ट्राध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा। कुछ समझौतों पर दस्तखत करने के साथ राष्ट्रपति वहां पर रह रहे भारतीयों के समूह को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिबूती हिंद महासागर का एक महत्वपूर्ण देश है जिसके साथ 2016-17 में भारत का द्विपक्षीय व्यापार 28.4 करोड़ डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें