फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार होते ही फिर रिहा हुआ माल्या, जानिए पांच बड़ी बातें

Tue, 03 Oct 2017 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या को  मंगलवार को एकबार फिर गिरफ्तार किया गया, हालांकि घंटेभर के अंदर ही वह एक बार फिर जमानत लेने में सफल रहे। बता दें कि माल्या पर आरोप है कि वह भारतीय बैंकों से लिए गए 9,000 करोड़ रुपये का लोन चुकाए बिना देश छोड़कर चले गए। वहीं यह पहली बार नहीं हुआ है जब उन्हें गिरफ्तार होने के घंटेभर बाद ही जमानत मिल गई। जानिए इस मामले में से जुड़ी पांच बातें।
विज्ञापन


1. 2 मार्च 2016 में  9400 करोड़ के देनदार विजय माल्या ने देश छोड़ दिया था। वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है। 

2. विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल 2016 को माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने ऐसा प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर किया है। विदेश मंत्रालय ने ऐसा प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर किया है।

3. 29 अप्रैल 2016 भारत ने ब्रिटेन से माल्या को लौटाने के लिए कहा था।  इस आग्रह के बाद माल्या ने कहा था कि अगर उनकी कुछ शर्तें मान ली जाएं तो वह भारत आने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


4. 9 मई 2016 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंटरपोल से नोटिस की मांग की थी। ईडी ने बताया था कि इंटरपोल ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं जो कि माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अतिरिक्त ब्यौरा उपलब्ध कराने को लेकर थे। 

5. 18 अप्रैल 2017 को ब्रिटेन में ही माल्या को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया था।

बता दें कि माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस को सुधारने के लिए 17 बैंकों के कंशोर्सियम से 6027 करोड़ का लोन लिया था। इसमें से सबसे ज्यादा लोन एसबीआई से लिया गया था, जो 1600 करोड़ रुपये के करीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें