फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को PK की खरी-खरी: 'भ्रम में मत रहिए कि मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे, भाजपा दशकों तक रहेगी मजबूत'

Thu, 28 Oct 2021 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति में दशकों तक बनी रहेगी। उन्होंने  राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह जैसा समझते हैं वैसा होने वाला नहीं है। शायद उन्हें लगता है कि बस कुछ समय में लोग नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगे तो ऐसा नहीं है। जब तक आप यह ना समझ जाएं कि ऐसी कौन सी चीज है जो उन्हें लोकप्रिय बना रही है तब तक आप उनको काउंटर नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prashant Kishor On Modi: चुनावी रणनीतिकार और इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी  (आई-पैक) के प्रमुख प्रशांत किशोर का एक बयान चर्चा में है। प्रशांत किशोर ने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दशकों तक राजनीति में मजबूत ताकत बनी रहेगी। किशोर ने कहा कि जिस तरह से 40 साल पहले तक कांग्रेस सत्ता का केंद्र रही, उसी तरह भाजपा भी सत्ता के केंद्र में बनी रहेगी। चाहे चुनाव हारे या जीते। किशोर का मानना है कि भाजपा से ‘कई दशकों तक’ कांग्रेस और अन्य दलों को लड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब कोई राष्ट्रीय स्तर पर 30 फीसदी वोट हासिल कर लेता है तो इतने जल्दी राजनीतिक तस्वीर से नहीं हटता। 

विज्ञापन


 एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति में दशकों तक सत्ता के केंद्र में बनी रहेगी। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह जैसा समझते हैं वैसा होने वाला नहीं है। शायद उन्हें लगता है कि बस कुछ समय में लोग नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। किशोर ने कहा कि जब तक आप मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं लगा लेते, आप उन्हें हराने के लिए कभी भी काउंटर नहीं कर पाएंगे । ज्यादातर लोग उनकी ताकत को समझने में समय नहीं लगा रहे हैं।  जब तक आप यह ना समझ जाएं कि ऐसी कौन सी चीज है जो उन्हें लोकप्रिय बना रही है तब तक आप उनको काउंटर नहीं कर पाएंगे।




भाजपा अभी कहीं नहीं जा रही- पीके
प्रशांत किशोर ने ये बात गोवा में तृणमूल कांग्रेस के एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान कहीं। गोवा संग्रहालय में किशोर ने कहा ‘इस जाल में बिलकुल मत फंसिए कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज हैं और उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे। हो सकता है लोग मोदी को सत्ता से बाहर कर भी दें,  लेकिन भाजपा अभी कहीं नहीं जा रही है।आपको इससे अगले कई दशकों तक लड़ना होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया पलटवार
इस बीच कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार किया है। रोहन गुप्ता ने ट्विटर पर प्रशांत किशोर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस में पद पाने की गुहार लगा रहे थे और जब नहीं मिला तो फिर भाजपा की तारीफ करना शुरू कर दिया। उन्हाेंने कहा कि एक और भक्त का मुखौटा उतरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें