फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दांव : रामविलास पासवान के सरकारी बंगले पर खींचतान, खाली करने से पहले मूर्ति और बोर्ड लगाए

Tue, 07 Sep 2021 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा गया था। अब इस बंगले के बाहर उनकी मूर्ति व स्मृति का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित बंगले में लगाई गई रामविलास पासवान की मूर्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित 12 जनपथ सरकारी आवास पर रार बढ़ गई है। पिछले दिनों इस बंगले को खाली कराए जाने की चर्चा सामने आई थी, लेकिन अब इस बंगले के बाहर रामविलास पासवान की मूर्ति लगा दी गई है। इतना ही नहीं बंगले के बाहर रामविलास पासवान स्मृति का बोर्ड भी टांग दिया गया है। एएनआई न्यूज एजेंसी की ओर से इसकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। 

विज्ञापन


चिराग पासवान ने मांगा था समय 
दरअसल, पिछले दिनों जनपथ 12 स्थित इस बंगले को खाली किए जाने का आदेश दिया गया था। रामविलास पासवान को यह बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे चिराग पासवान अपनी मां के साथ यहीं रहते हैं। आदेश जारी होने के बाद चिराग पासवान ने बंगला खाली करने के लिए कुछ समय मांगा था। जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई को चिराग पासवान को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था। 

सम्मान में लगाई मूर्ति 
रामविलास पासवान की मूर्ति लगाए जाने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी की युवा विंग के अध्यक्ष यामिनी मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति लगाने के पीछे सियासत नहीं है। यह सिर्फ इसलिए लगाई गई है, जिससे उनके प्रति अपने सम्मान को प्रकट कर सकें। वह देश के दूसरे आंबेडकर माने जाते हैं। 
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हुआ था बंगला 
पिछले दिनों यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हो चुका है, लेकिन अभी तक बंगला खाली नहीं हुआ है। वहीं अब नए केंद्रीय मंत्रियों को भी सरकार बंगले आवंटित होना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें