फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: भाजपा नेता जितेन गजरिया को पुणे पुलिस करेगी गिरफ्तार, सीएम ठाकरे की पत्नी के बारे में किए थे आपत्तिजनक ट्वीट

Fri, 07 Jan 2022 01:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गजरिया को दोपहर में बीकेसी साइबर थाने बुलाया गया, जहां अपराध शाखा के साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में भाजपा सोशल मीडिया सेल के एक जितेन गजरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गजरिया को गुरुवार दोपहर में बीकेसी साइबर थाने बुलाया गया था, जहां अपराध शाखा के साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया। अधिकारियों के मुताबिक गजरिया ने ट्विटर पर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

गजरिया ने किया था विवादित पोस्ट
कथित तौर पर गजरिया ने चार जनवरी को मराठी राबड़ी देवी कैप्शन के साथ रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर पोस्ट की थी। हंगामे के बाद जितेन गजरिया ने ट्विटर पोस्ट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा नेता संदीप म्हात्रे भी गिरफ्तार
भाजपा नेता संदीप म्हात्रे को दो समूहों को उकसाने के लिए एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। म्हात्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। म्हात्रे पुलिस हिरासत में हैं। नवी मुंबई के डीसीपी(अपराध) सुरेश मेंगड़े ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें