फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय : पीएम मोदी राजधानी में दो स्थानों पर बनाए गए नए कांप्लेक्स का कल करेंगे उद्घाटन

Wed, 15 Sep 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि नए कार्यालय कांप्लेक्स कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास चाणक्यपुरी में बनाया गया है। मंत्रालय से जुड़े 27 कार्यालयों के 7000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी नए कांप्लेक्स में चले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में दो अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए रक्षा मंत्रालय के नए कार्यालय कांप्लेक्स का बृहस्पतिवार को उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय से जुड़े 27 कार्यालयों के 7000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी नए कांप्लेक्स में चले जाएंगे।

विज्ञापन


नए कार्यालय कांप्लेक्स कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास चाणक्यपुरी में बनाया गया है। दोनों बहुमंजिली इमारत को 775 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। भवन को दरअसल सेंट्रल विस्टा में रक्षा मंत्रालय से जुड़े कार्यालयों का पुनर्निर्माण हो रहा है इसलिए नए कार्यालय कांप्लेक्स को स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें